बरसात में जान का खतरा चौधरी बंसीलाल कॉलेज में पानी और करंट से छात्र परेशान II
बरसात में जान का खतरा चौधरी बंसीलाल कॉलेज में पानी और करंट से छात्र परेशान II


पढ़ाई से पहले जान बचाना ज़रूरी: चौधरी बंसीलाल कॉलेज में छात्रों की गुहार:-
लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- बरसात में लोहारू चौधरी बंसीलाल महाविद्यालय की कक्षाओं में पानी भरने व करंट की समस्या, छात्रों ने जताई चिंता छात्र बोले– पढ़ाई से ज्यादा अपनी जान बचाने की चिंता, प्रशासन जल्द करे समा के मौसम में चौधरी बंसीलाल महाविद्यालय की इमारत छात्रों के लिए खतरे का सबब बन गई है। कक्षाओं में पानी भरने और करंट आने की संभावना को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को लोहारू एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समाधान करवाने की मांग की छात्रों ने बताया कि बारिश के दौरान कॉलेज भवन के कमरों में पानी भर जाता है। पानी भरने के कारण बिजली के तारों और उपकरणों में करंट आने का खतरा बना रहता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कॉलेज प्रशासन की ओर से इसका कोई समाधान नहीं किया गया है।
छात्रों की सीधी बात छात्र रजनीश ने कहा:-
जब भी तेज बारिश होती है तो क्लासरूम तालाब बन जाते हैं, हमें पढ़ाई छोड़कर सबसे पहले अपनी सुरक्षा की चिंता करनी पड़ती है।”प्रवीण ने कहा, “बिजली के तारों और पंखों में करंट की संभावना रहती है। हमें डर है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।”अन्य छात्रों ने कहा हमने कई बार कॉलेज प्रशासन को बताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर अब हमें एसडीएम के पास ज्ञापन देकर अपनी समस्या रखनी पड़ी है।”छात्रों में रजनीश, प्रवीण, सचिन, अभी, साहिल, आशीष, सलीम, हर्ष, मंजू, ज्योति, मीनू, प्रियंका सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। एसडीएम ने लिया संज्ञान इस मामले पर एसडीएम लोहारू मनोज दलाल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि संबंधित विभाग और बिजली विभाग को मौके पर भेजकर समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।। #newstodayhry @newstodayhry



