सेक्टर 77 की हाई-सिक्योरिटी सोसाइटी में फायरिंग, एक युवक घायल II
सेक्टर 77 की हाई-सिक्योरिटी सोसाइटी में फायरिंग, एक युवक घायल II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के सेक्टर 77 स्थित KLJ सोसाइटी में 26 – 27 अगस्त की रात को बेसमेंट में विनोद कौशिक नाम के युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर सुरेश नामक युवक को गोली मार दी जिसके बाद युवक को घायल अवस्था में फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना बीपीटीपी क्षेत्र में विनोद कौशिक व उसके अन्य साथी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
वही जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि:-
विनोद कौशिक निवासी जुनहेड़ा, जिसकी पत्नी मेघा कौशिक शिकायतकर्ता व शिकायतकर्ता के दोस्त नरेश व उसकी पत्नी के साथ उत्तराखंड घूमने गई थी इसके बाद जब वह उत्तराखंड से वापस लौटी तो शिकायतकर्ता सुरेश व अन्य सेक्टर 77 स्थित KLJ सोसाइटी के बेसमेंट में गाड़ी खड़ी करके समान उतार रहा था तभी वहां पर विनोद कौशिक अपने अन्य साथी के साथ आया और सुरेश को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया उसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है जल्दी ही आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



