रतिया अनाजमंडी के धर्मकांटे वर्षों से बंद, किसानों को हो रही भारी परेशानी II
रतिया अनाजमंडी के धर्मकांटे वर्षों से बंद, किसानों को हो रही भारी परेशानी II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- फतेहाबाद रतिया वर्षो से नक्कारा पड़े हैं अनाजमंडी में बने धर्मकांटे, मंडी सभी गेटोंनके बाहर बने हुए धर्मकांटे, मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए मार्किट कमेटी की और से बनवाए गए थे ये धर्मकांटे, शहरवासियों का आरोप धर्मकांटे की जाती है रिपेयर, लेकिन नहीं लाया जा प्रयोग में रतिया की अनाजमंडी में फसलों की तुलाई के लिए बनाए गए धर्मकांटे वर्षों से नक्कारा पड़े हुए है। लाखो रुपए लगा कर इन धर्मकांटो को लगाया था। मगर देखरेख और अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये धर्मकांटे वर्षों से नक्कारा पड़े हुए है और इनके लिए बनाए गए कमरे खंडरो में तब्दील हो रहे हैं। ऐसा नही है कि ये धर्मकांटे प्रयोग में लाने लायक नही है, रतिया के लोगो की माने तो इन धर्मकांटो की वर्ष में 2 वार रिपरिंग होती है। मेंटेनेंस के नाम पर बड़े बड़े बिल भी पास होते हैं, बावजूद इसके इन धर्मकांटो को प्रयोग में नही लिया जाता। किसानों की मजबूरन निजी धर्मकांटो पर जान पड़ता है। रतिया के लोगो का कहना है कि अगर इन धर्मकांटो को चालू कर दिया जाए तो किसानों और मंडी आढ़तियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता वही मार्किट कमेटी के लिए साधन भी बन सकता है। लेकिन अफसरों की हीलाहवाली के कारण लाखो रुपए की लागत से बने धर्मकांटे धूल फांकने को मजबूर हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



