अंबाला की टांगरी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई हैं जिसको लेकर आसपास रहने वाले लोग परेशान हो गए हैं II
अंबाला की टांगरी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई हैं जिसको लेकर आसपास रहने वाले लोग परेशान हो गए हैं II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- पहाड़ो मे लगातार हो रही बरसात के कारण अंबाला की टांगरी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई हैं जिसको लेकर आसपास रहने वाले लोग परेशान हो गए हैं और अपना सामान घरों से निकालकर छतो पर या सुरक्षित जगह पर रख रहें हैं ! लोगो की अगर माने तो पहले भी यहाँ इस बार पहले भी नदी उफान पर आ चुकी हैं लेकिन प्रशासन की ओर से उनकी कोई मदद नहीं होती ! लोगो की अगर माने तो पानी सुबह ही आ गया था और अभी शायद बढ़ सकता हैं ! मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के SDO का कहना हैं कि अभी पानी बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद हैं II
अंबाला से निकलने वाली टांगरी नदी ने 2023 मे लोगो काफी नुकसान उठाना पड़ा था:-
इस नुकसान को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी को गहरा करने का आदेश कर दिए थे और प्रशासन ने टांगरी को काफी गहरा भी कर दिया था जिस कारण अब टांगरी मे पानी समा जाता हैं लेकिन ज्यादा पानी आने पर पानी लोगो के घरों मे घुस सकता हैं ! आज भी सुबह टांगरी नदी मे जब पानी आया तो लोगो की साँसे थम गई और लोग टांगरी कि और देखने लगे साथ ही आनन फ़ानन मे घरों का सामान छतो पर या सुरक्षित जगह पर पहुंचाने लगे ! मीडिया जब वहाँ पहुंची तो लोगो का गुस्सा फूट गया, लोगो का कहना हैं उन्हें प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं मिल रही हैं टांगरी मे फिर पानी आ गया हैं ऐसे मे अगर पानी बढ़ जाता हैं तो वे कहा जायेंगे !
उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वे यहाँ आकर देखे और उनकी मदद करें:-
फिलहाल लोग अभी अपना सामान छतो पर रख रहें हैं या सुरक्षित जगह पर ले जा रहें हैं टांगरी नदी के उफान पर आने की खबर सुनकर प्रशासन अभी अलर्ट मोड पर आ गया हैं और लोगो को अपना सामान सुरक्षित जगह पर व खुद भी सुरक्षित जगह पर जाने की अपील कर फहीम हैं ! सिंचाई विभाग के SDO का कहना हैं कि अभी नदी मे लगभग तीस हज़ार क्यूसिक पानी आने की उम्मीद हैं इसलिए लोगो को पहले ही कह दिया हैं कि सुरक्षित जगह पर सामान ले जाए II #newstodayhry @newstodayhry



