समाधान शिविर की शिकायतों का तत्परता से हो समाधान II
समाधान शिविर की शिकायतों का तत्परता से हो समाधान II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने समाधान शिविरों में आई शिकायतों की समीक्षा की अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ के तहत साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने समाधान शिविरों में आई जनसमस्याओं की समीक्षा की और अधिकारियों को तत्परता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि:-
समाधान शिविर सरकार का महत्वकांक्षी कार्यक्रम है, जोकि आमजन की समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम बना है। इसलिए अधिकारियों की प्राथमिकता नागरिक की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की हो। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आई जनसमस्याओं को लंबित न होने दें, बल्कि उसका त्वरित समाधान करने का प्रयास करें। इसके अलावा शिकायतकर्ता की शिकायत का स्थाई हल निकाला जाए और उन्हें सूचित भी किया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry



