Haryana
Trending

भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह के लिए शिक्षाविद् डा. अनिल धानुका की नियुक्ति II

भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह के लिए शिक्षाविद् डा. अनिल धानुका की नियुक्ति II

भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह के लिए शिक्षाविद् डा. अनिल धानुका की नियुक्ति

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह की आयोजन समिति ने प्रसिद्ध शिक्षाविद् डा. अनिल धानुका, जो पीएवीएम पाॅवर एजुकेशन, ऑनलाइन शिक्षा के निदेशक हैं, को अंतरिक्ष, खगोल विज्ञान, दूरसंचार और ड्रोन प्राद्दोगिकी को बढ़ावा देने के लिए समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया हैं। इस नियुक्ति के साथ डा. धानुका भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की देखरेख करेंगे, जिसका उद्देश्य युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, ड्रोन और खगोल विज्ञान में प्रेरित और शामिल करना हैं। मैं इस जिम्मेदारी को समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाउंगा। मेरा लक्ष्य हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान और संबंधित प्रौद्दोगिकियों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना और उन्हें इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना हैं। डा. धानुका ने कहा कि प्रथम चरण में ग्रह जिला सिरसा, फतेहाबाद, नोहर, हिसार, फतेहाबाद, दिल्ली के स्कूल, काॅलेज, विश्वविद्दालय के साथ मिलकर भारत सकार के तकनिकी कार्यक्रम को अधिक-से-अधिक छात्रों तक पहुंचाया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह का उद्देश्य अंतरिक्ष शिक्षा और आउटरीच कार्यक्रमों को बढ़ावा देना हैं।

इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने डा. अनिल धानुका को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे शहर के लिए बहुत ही गौरव की बात हैं और मैं यह आशा करता हूं कि डा. अनिल धानुका इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे तथा मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हॅॅूं। नोडल अधिकारी डां. प्रभांशु कुमार ने कहा कि डॉ. अनिल धानुका की नियुक्ति इस उद्देश्य को प्राप्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हमें विश्वास हैं कि डा. अनिल धानुका के नेतृत्व में अधिक छात्र, इंजीनियर और शिक्षक भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह में शामिल होंगे और सरकार के पहलों का लाभ उठाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button