Haryana
Trending

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण अंबाला की टांगरी नदी में पीछे से 30000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया II

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण अंबाला की टांगरी नदी में पीछे से 30000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण अंबाला की टांगरी नदी में पीछे से 30000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद पानी अब टांगरी नदी के आसपास बने निचले इलाकों में घुसना शुरू हो गया है। पानी की मार के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोग दहशत से अब अपना सामान घरों से खाली करने लगे हैं और ऊपरले इलाकों में शरण लेने लगे हैं। इधर बढ़ते खतरे को देखते हुए खुद हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कमान संभाली है और निचले इलाकों का दौरा करके प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैँ।

अंबाला की टांगरी नदी में 30000 क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद:-

टांगरी नदी के पानी ने टांगरी नदी के पास बने रिहायशी इलाकों में घुसना शुरू कर दिया है। लोगों ने पानी के डर से अपने घरों से अपना सामान निकालना शुरू कर दिया है। लोग जहाँ टांगरी नदी के ऊपर बने ऊँचे बंधे पर सामान पहुंचा रहे हैँ तो वहीँ कुछ लोग ऐसे घरों में शरण ले रहे हैँ जिनके मकान ऊँचाई पर बने हैँ। 2023 में टांगरी नदी के कारण बाढ़ की मार झेल चुके लोग ख़ौफ़जद हैँ और वह प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैँ।

टांगरी नदी में पानी छोड़े जाने की खबर के बाद हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी कमर कस ली:-

जिला प्रशासन के साथ उन सभी जगहों का दौरा किया जहाँ जहाँ टांगरी के पानी की मार है। विज ने is दौरान जहाँ निचले इलाकों को खाली करने के आदेश दे दिए वहीँ उन्होंने अधिकारियों को भी लोगों की सहायता और बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए ताकि लोगों के जान माल का नुक्सान ना हो सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button