फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का राहुल गांधी पर हमला II
फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का राहुल गांधी पर हमला II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां को अपमानित करने के मामले में कहा कि राजनीति में मतभेद होते हैं, लेकिन मतभेद को कभी गाली गलौज तक नहीं लाना चाहिए। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी आपा को चुके हैं। लगातार सत्ता से बाहर है, इसलिए खिसियाहट मिटा रहे हैं। राहुल गांधी ना देश के न्यायलय को छोड़ रहे हैं, ना देश की सेना को छोड़ रहे हैं, ना देश की संवैधानिक संस्थाओं को छोड़ रहे हैं, ना देश के प्रधानमंत्री को छोड़ रहे हैं। यह लज्जा जनक बात है कि प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं और इस बीमारी का इलाज डॉक्टर के पास में नहीं है।
राहुल गांधी भारत को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं:-
इसी तरह की वह भाषा बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पदक लाने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा में सम्मान न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब सत्ता से लोग बाहर होते हैं तो आरोप ही लगाते हैं, उनके पास कुछ बचता नहीं है। इसका फैसला जनता करती है, तीन बार से लोग यह काम कर भी रहे हैं। इसीलिए तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित ये कार्यक्रम सेक्टर 12 खेल परिसर में किया गया था जिसमे आए सभी विशिष्ठ जनो को स्वागत के तौर टैग लगाकर और कैप देकर सम्मानित किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में आए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बल्लभगढ़ विधानसभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा, nit से विधायक सतीश फागना, बड़खल से विधायक धनेश अदलखा, जिला उपायुक्त विक्रम सिंह समेत तमाम प्रशासनिक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे, कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर के रूप में मशहूर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर की गई, समारोह में।आए सभी विशिष्ठ लोगों ने अपने संबोधन में उपस्तिथ खिलाडियों की हौंसला अफ़जाई की और आने वाले भविस्य की उज्जवल कामना की, कार्यक्रम की शुरुआत तलवार बाजी से की गई जिसमे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित भी किया गया, इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने हॉकी ग्राउंड में जाकर खिलाडियों से मुलाकात की और उनको आने वाले भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया, मंत्री ने यहाँ पर हॉकी स्टिक लेकर दो दो हाथ भी आजमाए और मीडिया से मुखातिब होते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए।। #newstodayhry @newstodayhry



