Haryana
Trending

नशा तस्करी पर कडा प्रहार 9.50 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू II

नशा तस्करी पर कडा प्रहार 9.50 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- शिव चौक सिरसा पर पकड़ा गया युवक, NDPS एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया । हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा की टीम उप निरीक्षक जयवीर सिंह के निर्देशन में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स, की टीम ने नशा तस्करी की रोकथाम हेतू शिव चौक सिरसा मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन देखकर अचानक मुड़कर भागने लगा, जिसे शक के आधार पर मौके पर काबू किया गया व नियमानुसार तलाशी ली तो 9.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई . आरोपी की पहचान सुरज पुत्र नरेश कुमार वासी गली न.2 लक्खी तालाब मोहल्ला सिरसा के रुप मे हुई। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना शहर सिरसा में धारा 21B/61/85 NDPS एक्ट के तहत अभियोग 447/25 दर्ज कर दिया गया है । प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button