Haryana
Trending

सनातन संस्कृति से जोड़ने वाला अभिनव प्रयास: 649 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा II

सनातन संस्कृति से जोड़ने वाला अभिनव प्रयास: 649 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में विद्यालय स्तरीय रामायण महाभारत पर आधारित लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया।इस रामायण महाभारत परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र का विमोचन जोगी वाला शिव मंदिर के महंत बाबा वेदनाथ जी, ट्रस्ट मुख्य संरक्षक विजय किशन अग्रवाल, नरेश गर्ग सहित अन्य के कर कमलों द्वारा विमोचित किया गया व मंहत वेदनाथ जी महाराज के आशीर्वाद के साथ परीक्षा को शुरू कराया गया। महंत वेदनाथ ने कहा आज के इस युग में इस प्रकार के आयोजनो की महत्वत्ता पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट को साधुवाद दिया। विहिप जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने श्री श्याम प्रीत मंडल ट्रस्ट भिवानी परिवार को विधार्थियों को अपने महान ग्रंथो रामायण महाभारत के विषय में जानकारी देने का उचित माध्यम बताया। ट्रस्ट मुख्य संरक्षक विजय किशन अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा समय समय पर इस प्रकार के सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन संस्था लगभग 17 वर्षों से करवा रही है। प्रो संजय गोयल ने प्रकाश डाला कि आज के युग में विधार्थियों को इस प्रकार की शिक्षाप्रद परिक्षाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता करनी चाहिए व यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्यक्रम है। ट्रस्ट महासचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में जिला

भिवानी के 27 विद्यालयों के लगभग 649 विधार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया:-

इस परीक्षा में प्रश्न पत्र को दो भागों में बांटा गया है खंड क रामायण व खंड ख महाभारत कुल मिलाकर डेढ़ सौ प्रश्न बहुविकल्पी प्रश्न थे सभी बच्चों के लिए परीक्षा केंद्र पर ट्रस्ट के द्वारा उपहार, रिफरेशमेंट की व्यवस्था भी की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज भरतवाल ने बताया कि मंडल परिवार इस परीक्षा का आयोजन पिछले 17 वर्षों से करवा रहा है‌ इस प्रकार के आयोजनो व परीक्षा करने के पीछे मात्र एक ही उद्देश्य है कि हमारे बच्चों को हमारे सनातन संस्कृति व हमारे रामायण महाभारत गीता जैसे महान ग्रंथो से उनकी जानकारी करवाना व विधार्थियों में अपने संस्कार और संस्कृति को सीखें। परीक्षा संयोजक डॉ नवीन ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में प्रत्येक विधालय के कक्षा छह से आठवीं तक के अधिकतम 25 विधार्थी हिस्सा लेंगे व किसी विधालय व विधार्थी से इस परीक्षा की बाबत किसी प्रकार की कोई फीस या शुल्क नही रखा गया है, यह रामायण महाभारत पर आधारित लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा पूर्ण रूप से निशुल्क है व इस परीक्षा में दस स्थान निकाले जाने है व सर्वाधिक स्थान प्राप्त विधालय व सर्वाधिक कुल योग आने वाले 5 विधालयो सहित सभी को ट्रस्ट के आगामी विशेष कार्यक्रम में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा सह संयोजक ललित शर्मा मामूका ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 30 सितम्बर को घोषित किया जाएगा व इस परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों व विद्यालयों को ट्रस्ट के आगामी विशेष कार्यक्रम में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button