लोहारू बस स्टैंड पर ईमानदारी की मिसाल, रोडवेज कर्मचारी ने लौटाया गुम मोबाइल II
लोहारू बस स्टैंड पर ईमानदारी की मिसाल, रोडवेज कर्मचारी ने लौटाया गुम मोबाइल II


लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- लोहारू बस स्टैंड पर ईमानदारी की मिसाल, कर्मचारी रणबीर रांगी ने लौटाया गुम हुआ मोबाइल कहते हैं कि ईमानदारी इंसान के चरित्र की सबसे बड़ी पहचान होती है। इसका जीता-जागता उदाहरण लोहारू बस स्टैंड पर उस समय देखने को मिला जब रोडवेज कर्मचारी रणबीर रांगी ने गुम हुआ मोबाइल उसके असली मालिक तक पहुंचाकर इंसानियत और सच्चाई की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, रोहतक के रिठाल निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ गोगामेड़ी (राजस्थान) धाम से दर्शन कर लोहारू होते हुए जुई गांव जा रहा था। इसी दौरान जब वह लोहारू बस स्टैंड पर कुछ देर के लिए रुका, तो उसका मोबाइल जेब से फिसलकर शीट पर गिर गया। मालिक अनजाने में मोबाइल वहीं छोड़कर जुई जाने वाली बस में सवार होकर निकल गया।
इसी बीच बस स्टैंड पर ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी रणबीर रांगी की नजर मोबाइल पर पड़ी:-
उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल को सुरक्षित रखा और बाद में उसकी सही जानकारी जुटाकर असल मालिक को लौटा दिया। मोबाइल पाकर रोहतक के रिठाल निवासी भावुक हो उठा और उसने कहा कि “आज के जमाने में जहां लोग गुम हुई चीजों पर अपना हक समझते हैं, वहीं लोहारू बस स्टैंड के कर्मचारी ईमानदारी की जीती-जागती तस्वीर हैं गौरतलब है कि लोहारू रोडवेज के कर्मचारी लगातार ईमानदारी के ऐसे उदाहरण पेश करते आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व भी लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, नगदी रुपये और जरूरी कागजात यात्रियों को लौटाकर कर्मचारियों ने चर्चा बटोरी थी। यात्रियों का कहना है कि लोहारू बस स्टैंड न केवल बसों के आवागमन के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां की ईमानदारी और भरोसे के लिए भी दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।। #newstodayhry @newstodayhry



