Haryana
Trending

हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

हिरोइन तस्करी में वांछित सप्लायर गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शहर सिरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 445 /2025 धारा 21B//61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना शहर सिरसा में वांछित नशा सप्लायर आरोपी दीक्षित पुत्र पवन कुमार वासी ठकराल डेयरी रानिंया रोङ सिरसा को गिरफ्तार किया है । इस अभियोग मे 15.27 ग्राम हिरोइन बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोईन आरोपियान रवि पुत्र सुरेश वासी रविदास मोहल्ला सिरसा व जसविन्द्र पुत्र सुखविन्द्र वासी बाजीगर मोहल्ला सिरसा को बेची थी । आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा । सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button