Haryana
Trending

हथिनीकुंड से छोड़े पानी ने डुबोए खेत ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा II

हथिनीकुंड से छोड़े पानी ने डुबोए खेत ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी उफान पर है। इसका सबसे ज्यादा असर यमुना किनारे बसे गांवों पर पड़ रहा है। इनमें फरीदाबाद के छायंसा गांव में खेतों तक पानी आने से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई खेतों की जमीन इस समय पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। खेतों में खड़ी धान और अन्य खरीफ फसलें डूबने लगी हैं, जिससे भारी नुकसान का अंदेशा है और की बताया हालात 2023 जैसी आपदा की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय भी लगातार पानी छोड़े जाने से गांव डूबने की स्थिति में आ गए थे। खेत पूरी तरह खराब हो गए थे और ग्रामीणों को घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर पलायन करना पड़ा था। सरकार से लगातार ग्रामीण गुहार लगा रहे हैं कि उनकी जमीन का गिरदावली की जाए ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके। वहीं प्रशासन अलर्ट मोड पर है, प्रशासन की तरफ से मुनादी की जा रही है, जो यमुना के किनारे घर या खेत है उनको यमुना के पास नहीं जाने दिया जा रहा है उन्हें सेफ जगह पर पहुंचाया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button