Haryana
Trending

लेबर यूनियन ऑफिस में चोरी की वारदात का खुलासा II

लेबर यूनियन ऑफिस में चोरी की वारदात का खुलासा II

लेबर यूनियन ऑफिस में चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 19,500 रुपये बरामद

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा पुलिस ने की लेबर यूनियन ऑफिस में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी बुटा सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी गुरु तेज बहादुर नगर सिरसा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरीशुदा रकम में से 19,500 रुपये बरामद किए हैं। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार पुत्र रामवृक्ष निवासी इरा-1 बरनाला रोड सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह FCI श्रमिक यूनियन बूथ नं. 85 में सचिव के पद पर कार्यरत है। दिनांक 02.09.2025 को जब वह दफ्तर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ और अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी से 38,700 रुपये नकद चोरी पाए गए। शिकायतकर्ता ने जताया कि बुटा सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गुरूतेग बहादुर नगर सिरसा, जो पहले दफ्तर में काम करता था और नशे का आदी है, ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा नं. 449 दिनांक 02.09.2025 धारा 305, 331(4) BNS थाना शहर सिरसा में दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी बुटा सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी गुरु तेज बहादुर नगर सिरसा को काबू कर पूछताछ करके गिरफ्तार किया गया आरोपी से चोरीशुदा रकम में से 19,500 रुपये बरामद हुए जिन्हें कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button