Haryana
Trending

तेजधार हथियारो  से चोट मारने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार II

तेजधार हथियारो  से चोट मारने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने मेडिकल शॉप संचालक पर तेजधार हथियारो  से चोट मारने के मामले में चौथा आरोपी सिरसा को दबोचा थाना सदर सिरसा पुलिस ने तेजधार हथियारो  से चोट मारने के मामले मे चौथा आरोपी कृष्ण कांडा पुत्र रामसवरूप वासी दडबी जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबन्धक अफसर थाना सदर निरीक्षक सुखदेव ने बताया कि दिनांक 04. 08. 2025 की रात श्रवण कुमार पुत्र लेखराज निवासी सिकन्दरपुर अपनी विनायक मेडिकल दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोटरसाइकिलों पर सवार सहित कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोपियों के पास पिस्तौल (एयरगन), कापा, डंडा व बिंडा से उसके साथ तेजधार हथियारो से हमला कर पीड़ित को गंभीर चोटें पहुंचाई। श्रवण कुमार पुत्र लेखराज निवासी सिकन्दरपुर  सिरसा के ब्यान पर थाना सदर सिरसा में मुकदमा न0 297 दिनांक 05.08.2025  दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपीयान  को पहले से गिरफ्तार कर लिया ।दिनांक 02.09.2025 को चौथा आरोपी कृष्ण कांडा पुत्र रामसवरूप वासी दडबी सिरसा को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया व वारदात में प्रयोग हथियार भी बरामद करवाया।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके नियमानुसार जमान्नत पर छोड़ा गया है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button