आउट ऑफ वेस्ट’ प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की रचनात्मकता II
आउट ऑफ वेस्ट' प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की रचनात्मकता II


लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- पीएम श्री कन्या वरिष्ठ विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ने के उद्देश्य से रैली, प्रदर्शनी व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती दर्शना कुमारी ने हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फैले कचरे को उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के बाद प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हमारी आदत और जीवन शैली का हिस्सा बननी चाहिए। हमें अपने घर, मोहल्ले और कार्यस्थल को स्वच्छ रखना चाहिए क्योंकि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मस्तिष्क और सशक्त विचार जन्म लेते हैं। जब तक स्वच्छता को हम अपने सोच का स्थाई हिस्सा नहीं बनाएंगे, तब तक समाज में स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा इंचार्ज श्रीमती प्रतिभा के नेतृत्व में ‘आउट ऑफ वेस्ट’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बेकार पड़ी वस्तुओं से सुंदर सजावटी सामान तैयार कर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यह सिखाना था कि बेकार वस्तुओं को भी उपयोगी व आकर्षक बनाया जा सकता है और इनसे विद्यालय व घरों को सजाया जा सकता है। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में ‘से नो टू प्लास्टिक’, ‘हेल्थ एंड हाइजीन’, ‘डेंगू-मलेरिया से बचाव’ जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को विद्यालय प्राचार्या ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।। #newstodayhry @newstodayhry



