रोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता, 30 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन तस्करी की मुख्य आरोपीया गिरफ्तार II
रोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता, 30 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन तस्करी की मुख्य आरोपीया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रोडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग सख्या 111 दिनांक 29.08.2025 धारा 21B 61/85NDPS ACT थाना रोड़ी में वांछित मुख्य आरोपीया सुदेश रानी W/O लक्षमण दास वासी ढाणी तेजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रबन्धक थाना रोडी नि0 देवेन्द्र सिहं ने बताया कि दिनांक 29.08.2025 को अभियोग उक्त मे थाना रोड़ी मे दर्ज कर दो आरोपी अंग्रेज़ सिंह पुत्र छिन्दा सिंह वासी बाजीगर बस्ती रानियां चुंगी सिरसा तथा उसके साथ एक अपचारी बालक को मोटरसाईकल सहित पहले गिरफ्तार किया गया था । जिन्होने पुछताछ में बताया था कि उक्त बरामद हैरोईन सुदेश रानी W/O लक्षमण दास वासी ढाणी तेजा सिंह ने हमारे से मंगवाई थी । अब अनुसन्धान के दौरान दिनांक 03.09.2025 को गुप्त सुचना के आधार पर मुख्या आरोपीया सुदेश रानी W/O लक्षमण दास वासी ढाणी तेजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपीया को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry



