लोहारू में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल जांच एवं टीबी जागरूकता शिविर आयोजित II
लोहारू में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल जांच एवं टीबी जागरूकता शिविर आयोजित II


लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर सिंह शांडिल्य के निर्देशन तथा एसएमओ डॉ. गौरव चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में लोहारू के पुराना शहर स्थित बोहरा धर्मशाला में वार्ड नंबर 1, 2 और 3 के निवासियों के लिए एक विशाल स्वास्थ्य जांच एवं टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को विभिन्न बीमारियों की समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
स्वास्थ्य निरीक्षक अजय दहिया एवं सुरेंद्र सिंह ने बताया कि:-
शिविर के माध्यम से बोहरा धर्मशाला में टीबी, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, बीपी, शुगर, एचआईवी, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की जांच की गई। जिन मरीजों में गंभीर लक्षण पाए गए उन्हें उप-स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया, वहीं सामान्य मरीजों को मौके पर ही जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रीतम नागर द्वारा शिविर में आए मरीजों का बीपी और शुगर टेस्ट किया गया तथा उन्हें दवाएं उपलब्ध करवाई गईं। इसके साथ ही लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसाती मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से समींदा, प्रीतम, पूनम, रेडियोलॉजी ऑफिसर रविन्द्र सिंह, सोमबीर श्योराण, राकेश, प्रमिला, सुशीला सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए ताकि आमजन को नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।। #newstodayhry @newstodayhry



