Haryana
Trending

7 तारीख को लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, भारत में भी दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण II

7 तारीख को लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, भारत में भी दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण II

भारत में भी दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण|:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 7 तारीख को लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, भारत में भी दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या रखें विशेष ध्यान सितंबर का महीना चल रहा है तो वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद महिना चल रहा है भाद्रपद महीने के चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है इस दौरान पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता है और दान करने का भी विशेष महत्व होता है। ज्योत्सिया गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा जिसके चलते भारत में भी इसका सूतक काल मान्य होगा। और इसका कई राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। तो आईए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण कब लग रहा है और कितने समय तक रहेगा।

पंडित प्रेम शास्त्री ने बताया कि:-

भाद्रपद महीने की पूर्णिमा 7 सितंबर को है और 7 सितंबर को रात के 9:58 से लेकर रात के 1:26 तक चंद्र ग्रहण रहेगा जो भारत में भी दिखाई देगा। इसके चलते भारत में भी सूतक काल मान्य होगा तो वहीं किसी भी ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और यह चंद्र ग्रहण के खत्म होते ही समाप्त हो जाएगा। पंडित ने बताया कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ चीज और काम नहीं करना चाहिए जिसके चलते नुकसान हो जाता है। पंडित ने बताया कि ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार का भोजन नहीं खाना चाहिए। ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए और पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को छूना नहीं चाहिए। हो सके तो चंद्र ग्रहण के दौरान सोने का परहेज करें।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए:-

ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण हो गर्भवती महिला को इस दौरान काफी सावधानी रखने की जरूरत होती है। चक्रवर्ती महिला को ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की नुकीली चीज जैसे चाकू , सुई ओर कैंची से काम नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर चंद्र ग्रहण के दौरान से काम करते हैं तो गर्भ में पलने वाले बच्चों में विकार पैदा हो जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। और उनको किसी भी प्रकार का खाना नहीं खाना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं को सोना नहीं चाहिए। जब ग्रहण लगता है तो उसे दौरान काशी के बर्तन में पानी डालकर उसको अपने पास दिया अपने पेट के ऊपर रखे इससे चंद्रमा से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का गर्भ में पलने वाले बच्चे पर प्रभाव नहीं पड़ता।

ग्रहण लगने के दौरान भगवान के नाम का जाप करें:-

ग्रहण के दौरान क्या करें ग्रहण लगने के दौरान भगवान के नाम का जाप करें। ग्रहण के दौरान पवित्र नदी में स्नान करने का महत्व होता है क्षमता के उपरांत अपनी क्षमता अनुसार गरीबों में जरूरतमंदों में 16 प्रकार के दान करें , इसे कई गुना फल की प्राप्ति होती है। जब चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाए तो स्नान करने चाहिए और अपने घर को भी गंगाजल छिड़क कर पवित्र कर लें ताकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो सके। कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण जानकारी के अनुसार 7 तारीख को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देने वाला है इसके साथ-साथ अफ्रीका यूरोप एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी है चंद्र ग्रहण दिखाई देने वाला है इसके चलते यहां पर सूतक काल मान्य होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button