Haryana
Trending

भाजपा पर कांग्रेस का वार: जलभराव, आरक्षण और वोट चोरी पर उठाए सवाल II

भाजपा पर कांग्रेस का वार: जलभराव, आरक्षण और वोट चोरी पर उठाए सवाल II

आदमपुर से विधायक चंद्रपकाश ने कहा कि :-

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- आदमपुर से विधायक चंद्रपकाश ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है, उसने अपने शासनकाल में 36 बिरदारी को साथ लेकर उनके हित एवं कल्याण की योजनाएं क्रियान्वित की है तथा उन्हे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुटता से कार्य करेंगी तथा अपने विपक्ष की भूमिका पूरी निष्ठा से निभाते हुए आमजन हित की आवाज मजबूती से उठाएंगे। विधायक चंद्रप्रकाश रविवार को स्थानीय बया रेस्ट हाऊस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया भी मौजूद रहे।

पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में बोलते हुए विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि:-

कांग्रेस शासनकाल में जहां प्रदेश की कानून व्यवस्था नंबर एक पर होती थी, लेकिन आज भाजपा शासनकाल में उसी कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। आज प्रदेश में रोजाना हत्या, लूट, डकैती, गोली चलने सहित अन्य अपराधिक घटनाएं सामने आती है, लेकिन सरकार अपराध को रोकने में नाकाम रही है।अत्याधिक बारिश से हुए जलभराव के कारण आम लोगों व किसानों को हो रही परेशानियों के बारे में विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि अत्याधिक जलभराव के कारण जहां किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है तो वही आमजन की संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

सरकार व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे:-

जिसके चलते उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट गहराया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार व प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिसके कारण नागरिकों की परेशानियां गुणात्मक रूप से बढ़ रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन का कोई बैकअप प्लॉन नहीं था, यदि सरकार व प्रशासन के पास जलभराव की स्थिति से निपटने की कोई योजना होती तो आज इतनी भयावह समस्या नहीं बनती। जिससे सरकार की जनविरोधी मंशा सामने आती है।

उन्होंने कहा कि:-

यदि सरकार व प्रशासन ने डे्रनों की सफाई करवाने के अलावा अन्य कदम उठाए होते तो इस समस्या से निपटा जा सकता था। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की इस लापरवाही के कारण ना केवल किसानों की वर्तमान फसलें बर्बाद हुई है, बल्कि उनके समक्ष आने वाली फसलों की बिजाई की भी समस्या बन गई है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह किसानों को एक लाख रूपये प्रति एकड़ मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, मजदूर किसी वर्ग से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा सरकार का उद्देश्य सिर्फ झूठे प्रचार पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों भिवानी में प्रजापति समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ था।

27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की थी:-

जिसमें पिछड़ा वर्ग की क्लास-1 व क्लास-2 की श्रेणी मे 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि सोशल मीडिया में भाजपा सरकार द्वारा इस मांग को माने जाने का झूठा प्रचार किया गया, जिसके चलते यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार कार्य की बजाए सिर्फ दिखावे में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अधिवेशन के तीनों अधिवेशन में उन्होंने यह मांग पुरजोर से उठाई थी। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग का यह 15 प्रतिशत आरक्षण भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की शासनकाल में दिया गया था, जो कि आज तक नहीं बढ़ाया गया।

वोट चोरी मामले पर बोलते हुए विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि :-

उन्होंने क्रीमिलेयर की आय सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रूपये किए जाने की मांग भी रखी। वही वोट चोरी मामले पर बोलते हुए विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाया गया यह मुद्दा पूरी तरह से सही व तथ्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी सत्ता का दुरूपयोग करते हुए लोकतंत्र पर बड़ा प्रहार किया है, जिसका पर्दा फाश कांग्रेस पूरी तरह से करके ही दम लेगी। इस मौके पर कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि जलभराव के कारण जिला भर के हालात काफभ्बदत्तर बने हुए है तथा जब भी प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे अवगत करवाया जाता है तो अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे है, जबकि समाधान नहीं किए जा रहे। जिसके चलते नागरिक खासे परेशासन है। उन्होंने कहा कि आज भिवानी शहर की विभिन्न कॉलोनियां सहित अनेक गांव जलभराव की समस्या से जूझ रहे है, लेकिन सरकार व अधिकारी इस समस्या के समाधान की तरफ ध्यान देने की बजाए सिर्फ बरगलाने का काम कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button