पटियाला में कल से शुरू होंगी स्कूल की कक्षाएं, कुछ क्षेत्रों में छुट्टियाँ बढ़ीं II
पटियाला में कल से शुरू होंगी स्कूल की कक्षाएं, कुछ क्षेत्रों में छुट्टियाँ बढ़ीं II


पटियाला-(बलजीत सरना):- पटियाला ज़िले में आज से निजी और सरकारी स्कूल खुल गए हैं और कल से नियमित कक्षाएं शुरू हो रही हैं। पटियाला ज़िला प्रशासन ने घनौर और सनौर विधानसभा क्षेत्रों के 43 स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ा दी हैं, जबकि छह स्कूलों में केवल शिक्षकों को ही आने का आदेश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि:-
आज हम पटियाला के स्कूल ऑफ एमिनेंस फ़िलखाना में नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुँचे और स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रजनीश गुप्ता ने बताया कि हमने स्कूल की साफ़-सफ़ाई कर दी है और आज शिक्षकों के साथ बैठक के बाद कल से कक्षाएं शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल में फ़ॉगिंग की जा रही है ताकि बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाया जा सके।
आपको बता दें कि:-
पटियाला ज़िले के ज़्यादातर स्कूल कल से नियमित रूप से शुरू हो रहे हैं क्योंकि स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएँ भी 18 तारीख से शुरू होने वाली हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



