सीआईए सिरसा पुलिस की बड़ी सफलता –हेरोइन तस्करी का किया पर्दाफाश II
सीआईए सिरसा पुलिस की बड़ी सफलता –हेरोइन तस्करी का किया पर्दाफाश II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 30.98 ग्राम हेरोइन बरामद मोटरसाईकल सहित आरोपी विनोद कुमार पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी शाहपुर बेगु, हाल गऊशाला मोहल्ला सिरसा से किया गिरफ्तार सिरसा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी विनोद कुमार पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी शाहपुर बेगु, हाल गऊशाला मोहल्ला सिरसा के खिलाफ उचित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया है! सीआईए सिरसा प्रभारी नि0 प्रेम कुमार ने बताया की दिनांक 09.सितम्बर 2025 को एएसआई बजरंग पुलिस पार्टी सहित ITI चौक सिरसा से पीर मन्दिर इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ जा रहे थे। तभी पीर मन्दिर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और अचानक बाइक रोककर मोड़ने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसका नाम विनोद कुमार पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी शाहपुर बेगु, हाल गऊशाला मोहल्ला सिरसा सामने आया। उसकी नियम अनुसार तलाशी लेने पर मोटर साइकिल में 30.98 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को कब्जा में लिया गया। आरोपी विनोद कुमार पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी शाहपुर बेगु, हाल गऊशाला मोहल्ला सिरसा से मौके पर ही पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया आरोपी विनोद कुमार पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी शाहपुर बेगु, हाल गऊशाला मोहल्ला सिरसा को हेरोइन सहित काबू करके NDPS एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश थाना शहर सिरसा द्वारा की जा रही है प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि. संदीप कुमार ने बताया आरोपी क़ो पेश अदालत किया जाएगा व पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी, दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पूछताछ करके इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में पता लगाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



