भिवानी में जल भराव से जूझते गांवों का दौरा, कांग्रेस नेताओं ने नाव से सुनी ग्रामीणों की पीड़ा II
भिवानी में जल भराव से जूझते गांवों का दौरा, कांग्रेस नेताओं ने नाव से सुनी ग्रामीणों की पीड़ा II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया और पूर्व CPS राव दान सिंह ने किया विभिन्न गांव में जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का दौरा इस दौरान उन्होंने गांव सांगवान में नाव में सवार होकर जल भराव से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी भिवानी के विभिन्न गांवों में जल भराव से हुए बढ़ा जैसे हालातो का दौरा करने के लिए कांग्रेस के CPS रावदान सिंह पहुंचे। वहीं CPS रावदान सिंह ने सरकार से किसानों और लोगों के घरों को हुए नुकसान को लेकर उचित मुवावजा दिए जाने की मांग की। हिमाचल और पंजाब में केंद्र सरकार द्वारा दी गई राहत राशि पर कहा कि सरकार न ऊंट के मुंह में जीरा देने का काम किया है प्रदेश में बढ़ते क्राइम पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर आंखें बंद कर रखी है। वहीं उन्होंने सरकार से किसानों को 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की है वहीं उन्होंने गांव सांगवान को 1 लाख रुपए और उपयुक्त साहिल गुप्ता को 51 हजार रुपए राहत राशि देने की घोषणा की।। #newstodayhry @newstodayhry



