Haryana
Trending

टैक्सी चालक युवक ने पेड़ से लगाई फांसी, मौके पर खड़ी मिली उसकी टैक्सी II

टैक्सी चालक युवक ने पेड़ से लगाई फांसी, मौके पर खड़ी मिली उसकी टैक्सी II

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- हरियाणा के रेवाड़ी स्थित सनसिटी कालोनी के नजदीक आज सुबह सवेरे 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक टैक्सी चालक बताया जा रहा है ऒर शुरुआती जांच में मृतक ने मानसिक परेशानी के चलते इस प्रकार फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पँहुची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। मृतक प्रदीप के भाई की माने तो सुबह सात बजे उन्हें उसकी सूचना सुबह सात बजे मिली लेकिन उसने आत्महत्या क्यों की ऒर वह क्यों परेशान था इस बात को उसने परिवार से सांझा नहीं किया इन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार आज सुबह कंट्रोल रूम पर एक सूचना मिली कि सनसिटी के पास पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना के बाद शव को उतारकर मोर्चरी में रखवाया ऒर परिजनों को सूचना दी। मृतक प्रदीप गांव कालड़ावास् का रहने वाला है जो टेक्सी चलाता था। घटनास्थल पर पेड़ के नीचे मृतक की टैक्सी भी खड़ी मिली जिसके ऊपर चढ़कर मृतक ने पेड़ से लटककर फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button