Haryana
Trending

नाबालिग लड़की से यौन शोषण मामले में महिला थाना सिरसा ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार II

नाबालिग लड़की से यौन शोषण मामले में महिला थाना सिरसा ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नाबालिग लड़की से यौन शोषण मामले में महिला थाना सिरसा ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रबंधक अफसर महिला थाना सिरसा उप नि0 दर्शना देवी ने बताया कि दिनांक 10 सितम्बर 2025 को फतेहाबाद की पीड़िता (उम्र 15 वर्ष) की मां की उपस्थिति में उसके बयान दर्ज किए गए, जिनमें उसने पूजा पत्नी नरेन्द्र निवासी गली नं. 4 मेला ग्राउंड सतनाम चौक सिरसा एवं मनोज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी राजपुरा साहनी थाना नाथुसरी चोपटा पर बलात्कार के आरोप लगाए। जिसके बयान के आधार पर थाना महिला सिरसा में धारा 137, 96, 64(2), 65(1), 308(2), 308(7), 51(2) BNS तथा 6, 17 POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला थाना सिरसा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के संगीन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पूजा पत्नी नरेन्द्र निवासी गली नं. 4 मेला ग्राउंड सतनाम चौक सिरसा एवं मनोज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी राजपुरा साहनी थाना नाथुसरी चोपटा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया है। मुकदमा नंबर 95 धारा 137, 96, 64(2), 65(1), 308(2), 308(7), 51(2) BNS तथा 6, 17 POCSO Actमहिला थाना सिरसा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button