Haryana
Trending

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की सेवा पखवाड़ा चलाने की अपील II

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की सेवा पखवाड़ा चलाने की अपील II

महेन्दर गढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने अपने महेंद्रगढ़ आवास जयराम सदन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और इस मीटिंग में उन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने पूर्व सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव के चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने अपने महेंद्रगढ़ आवास जयराम सदन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और इस मीटिंग में उन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने पूर्व सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव के चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में अपनी हार के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को सबसे ज्यादा जिम्मेदार बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा मुझे नहीं पता कि वो ये कहकर मेरी तारीफ कर रहे हैं या कुछ और बात है। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि यह उनका और पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह का घरेलू मामला है। यह हमारा घरेलू मामला है इसको सुलझा लिया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने एक दिन पहले प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल विज द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर डाली गई पोस्ट पर कहां कि अनिल विज उनके मित्र हैं और उनकी मदद अवश्य करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button