थाना शहर सिरसा पुलिस ने मारपीट मामले मे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार II
थाना शहर सिरसा पुलिस ने मारपीट मामले मे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- थाना शहर सिरसा पुलिस ने नोहरिया बाजार में हुई मारपीट के मुख्य आरोपी सुनिल उर्फ नागा पुत्र ओमप्रकाश निवासी रानियां गेट सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की शिकायत कर्ता महाबीर पुत्र मोतीराम निवासी गली किकर सिंह, खटीक मोहल्ला सिरसा ने बताया की दिंनाक 15.09.2025 को वह अपनी दुकान से घर लौट रहा था। उसी समय नोहरिया बाजार में सुनिल उर्फ नागा पुत्र ओमप्रकाश निवासी रानियां गेट सिरसा अपने 4–5 साथियों के साथ आया और महाबीर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहा पंच, मुक्कों व लात-घूंसों से हमला कर महाबीर को गंभीर चोटें पहुँचाईं तथा धमकी दी कि “आईंदा मिला तो जान से खत्म कर देंगे। जिनमें सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। महाबीर पुत्र मोतीराम निवासी गली किकर सिंह, खटीक मोहल्ला सिरसा ब्यान पर थाना शहर सिरसा में उक्त अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.09.2025 को पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ नागा को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपीयों की तलाश जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी सुनील उर्फ नागा को आज अदालत में पेश करके आज न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा ।। #newstodayhry @newstodayhry



