Haryana
Trending

तीन साल से फरार आरोपी दबोचा, भेजा गया जेल II

तीन साल से फरार आरोपी दबोचा, भेजा गया जेल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- तील साल से भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में थाना डिंग ने विशेष अभियान के तहत की कार्यवाही, जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे भगोड़ों आरोपियो की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत थाना डिंग पुलिस ने आरोपी को पकडने मे सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एन.आई. एक्ट के तहत वांछित चल रहे भगोड़ा भीम सिहं पुत्र राम चन्द्र वासी पीलीमन्दोरी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी एक अभियोग मे तीन साल से भगौडा था । आरोपी भीम सिहं अभियोग संख्या 225 दिनांक 23.08.2022, धारा 447/427 भा0द0स0, थाना डिंग व अभियोग संख्या 179 दिनांक 21.07.2025, धारा 209 BNS, थाना डिंग मे वांछित था।, जिसे अब गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में भगोड़ों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान से भगोडे अपराधियों में भय का माहौल बना है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button