Haryana
Trending

नई दिशा, नई उड़ान योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन II

नई दिशा, नई उड़ान योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नई दिशा, नई उड़ान योजना के अंतर्गत शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा में कार्यशाला-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि कार्यशाला में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनिता वर्मा, सहायक एल.ए.डी.सी. दविंदर कौर ने उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल अधिकार, बच्चों के कल्याणकारी योजनाओं, जेजे एक्ट, पॉक्सो एक्ट, पॉश एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं डॉन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई और अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा से जोड़ने का आह्वान किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button