सुमन मित्तल ने जन्मदिन पर गोवंश सेवा के माध्यम से जताई श्रद्धा II
सुमन मित्तल ने जन्मदिन पर गोवंश सेवा के माध्यम से जताई श्रद्धा II


गोवंश की सेवा कर मनाया जन्मदिन:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री राधे निष्काम सेवा मंच के मुख्य प्रेरक समाजसेवी सुमन मित्तल ने अपना जन्मदिन श्री पंचमुखी बाला जी गो धाम में गोवंश, गो सेवकों व ग्वालों के साथ मनाया। गो धाम से जुड़े गो भक्त विनोद उपाध्याय ने बताया कि सुमन मित्तल लम्बे समय से गो धाम से जुड़े हुए हैं और वह समय समय पर गोवंश के लिए सेवा कार्य करते रहते हैं। जन्मदिन पर सुमन मित्तल ने परिवार सहित गोवंश को मीठा दलिया, हरा चारा, गुड़ व चूरी खिलाई व गो आरती में भाग लिया। सुमन मित्तल ने कहा कि गो माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है और उनकी सेवा से ना केवल सभी देवों का आशीर्वाद मिल जाता है बल्कि इससे पितृ भी प्रसन्न होते हैं। सुमन मित्तल ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने शुभ अवसरों पर किसी भी गौ शाला में सेवा कार्य जरूर करें। उन्होंने कहा कि गो माता का दूध व गो दूध से बना घी तो गुणकारी होता ही है पर गो मूत्र में भी अनेक बीमारियों का इलाज छुपा है। गो मूत्र व गोबर धार्मिक पूजा पाठ में भी उपयोग किया जाता है जो गोवंश की महत्ता बताता है। कार्यक्रम में सुमन मित्तल की धर्मपत्नी दिव्या मित्तल, बाबु राम मित्तल, सतीश केडिया, संजीव देवगण, विनोद उपाध्याय, योगेश गोयल, हरीश गोयल, मनोज मित्तल, सुरेंद्र सिंगला, सुधीर अग्रवाल, नवल, पवन, पूजा ने भाग लिया।। #newstodayhry @newstodayhry



