जननायक जनता पार्टी के युवा योद्धा सम्मेलन की तैयारियां पूरी सिरसा में होगा ऐतिहासिक आयोजन II
जननायक जनता पार्टी के युवा योद्धा सम्मेलन की तैयारियां पूरी सिरसा में होगा ऐतिहासिक आयोजन II


युवा योद्धा सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी: वर्मा सम्मेलन स्थल का किया निरीक्षण
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि कल 23 सितंबर को सिरसा की अनाजमंडी में होने वाले युवा योद्धा सम्मेलन की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ सम्मेलन स्थल का निरीक्षण करने के दौरान जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि युवा योद्धा सम्मेलन ऐतिहासिक होगा क्योंकि युवा वर्ग का इस सम्मेलन के प्रति पूरा उत्साह है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला व युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेशभर के युवाओं को उनकी सामाजिक व राजनीतिक अभिव्यक्ति के लिए मंच उपलब्ध करवाया है जिसके माध्यम से वे सरकार की बेकायदगियों को उजागर करेंगे। इस दौरान सम्मेलन के संयोजक रणदीप सिंह मट्टदादू ने युवाओं को सम्मेलन से संबंधित विभिन्न ड्यूटियां सौंपी। इस दौरान जेजेपी जिलाध्यक्ष के साथ जेजेपी जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, जेजेपी किसान सैल के जिलाध्यक्ष शगनजीत सिंह गिल, शहरी हलका अध्यक्ष दीपक भाटिया, सुरेंद्र भागीराम एडवोकेट, राजबीर रोड तथा संदीप खैरेकां भी मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



