Haryana
Trending

मोहना में कोर्ट खोलने के फैसले पर फरीदाबाद वकीलों का बड़ा आंदोलन II

मोहना में कोर्ट खोलने के फैसले पर फरीदाबाद वकीलों का बड़ा आंदोलन II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- मोहना गांव में अलग कोर्ट बनाकर, जुडिशल ऑफिसर बैठाकर अदालत चलाने का निर्णय जिला एवं सत्र न्यायाधीश व न्यायपालिका द्वारा लिया गया है, जिसके विरोध में आज से जिला अदालत में प्रैक्टिस कर रहे सभी वकीलों ने अनिश्चितकालीन के लिए काम को ससपेंड कर दिया है, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने बताया की ये सरासर गलत व वकीलों के प्रति दुर्भावना दर्शाता है l यदि इस तरह से जिला अदालत को बांटा या टुकड़े किया जायेगे तो जिला न्यायालय परिसर में प्रेक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता व नए आने वाले नोजवान अधिवक्ता को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और उनको आजीविका कमाना बहुत मुश्किल हो जाएगा l जिला एवं सत्र न्यायाधीश व न्यायपालिका का यह निर्णय एक तुगलकी फरमान है , जिसे जिला बार एसोसिएशन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी ना ही जिला न्यायालय फरीदाबाद का बटवारा किसी भी हालत में मंजूर किया जाएगा l यदि न्याय व्यवस्था में सुधार की इतनी ललक न्यायपालिका में है तो सबसे पहले हाई कोर्ट की एक एक बेंच हर जिले में स्थापित की जाए , ताकि लोगों को अपने मुकदमो के लिए 300 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ ना जाना पड़े , उसके बाद जिला न्यायालय को दूसरे क्षेत्रों में बांटने के बारे में सोचा जाये l यदि जिला न्यायालय फरीदाबाद के हिस्से करने की कोशिश की गई तो हमारा आंदोलन और उग्र हो सकता है l इसलिए आज से पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहा जाएगा। जिला न्यायालय फरीदाबाद को विभिन्न क्षेत्रों में बांटने का जो तुगलकी फरमान व सोच न्यायपालिका में उपजी है , इसका घोर विरोध किया जा सके l यदि हम सबने मिलकर इसका पुरजोर विरोध नहीं किया तो इसका खामियाजा हमें भविष्य में भुगतना पड़ेगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button