13 एकड़ फसल बर्बाद, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी: बायर कंपनी के बीज पर उठे सवाल II
13 एकड़ फसल बर्बाद, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी: बायर कंपनी के बीज पर उठे सवाल II


गांव धिंगतानियां में 13 एकड़ में लगाए बायर कंपनी के स्विफ्ट गोल्ड धान ने किसानों को किया निराश: लखविंदर सिंह औलख
-बायर कंपनी के स्विफ्ट गोल्ड धान के बीज से धिंगतानिया गांव के किसानों की 13 एकड़ में धान की फसल का नहीं बढ़ा कद: लखविंदर सिंह औलख
सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने किसानों की शिकायत पर बुधवार को गांव धिंगतानिया में बायर कंपनी के स्विफ्ट गोल्ड धान के बीज से खराब हुई फसलों का जायजा लेते हुए बताया कि किसान अभय न्योल 8 एकड़ व पवन कुमार ने 5 एकड़ में बायर कंपनी के स्विफ्ट गोल्ड धान की वैरायटी लगाई थी, जिस पर रोपाई से लेकर अब तक लगभग 28000 रुपए प्रति एकड़ खर्च कर चुके हैं, लेकिन धान का कद बौना रह गया है और बालियां भी नहीं निकल रही है। औलख ने कहा कि कुदरती आपदा के साथ-साथ किसानों को निम्न क्वालिटी के बीज, पेस्टिसाइड, फर्टिलाइजर व बायोफर्टिलाइजर की वजह से कृषि घाटे का सौदा बन गई है। किसान अभय न्योल व पवन कुमार ने धान की अच्छी उपज लेने के लिए बायर कंपनी का स्विफ्ट गोल्ड धान का हाइब्रिड बीज खरीदा, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके साथ इतनी बड़ी ठगी हो जाएगी। उनके खेत के साथ लगते दूसरे धान की वैरायटी बिल्कुल ठीक खड़ी है, उन्हें किसी तरह का कोई रोग नहीं है, लेकिन स्विफ्ट गोल्ड धान का कद बौना रह गया है, जिससे पूरा खेत खाली रह गया है। हजारों रुपए खर्च करने के बावजूद भी फसल नहीं हुई है।
-बायर कंपनी के महंगे हाइब्रिड बीज व धान की फसल पर हजारों रुपए खर्च करने के बावजूद भी किसान के हाथ खाली: औलख
धिंगतानियां गांव के किसान रमन कुमार ने भी बायर कंपनी का स्विफ्ट गोल्ड धान लगाया है। रमन कुमार स्विफ्ट गोल्ड की दो थैली बाद में लेकर आया था, जो उसने अपने खेत में चौबा लगाने के लिए प्रयोग की उन दोनों थैलियों से की गई बिजाई का कद भी बौना है, उसमें भी बालियां नहीं लगी है। औलख ने उप कृषि निदेशक डा. सुखदेव सिंह कंबोज से बातचीत करके उन्हें खेत का निरीक्षण करने का आग्रह किया और कहा कि बायर कंपनी को नोटिस भेज कर उन्हें किसान की धान की खराब हुई फसल की भरपाई करने की हिदायत दी जाए। इस मौके पर बीकेई प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली, सरपंच राकेश कुमार न्योल, कृष्ण कंबोज, मनफूल न्योल, हरिप्रकाश नंबरदार, अजीत ढाका, सुरेंद्र न्योल, अजय पाल ठाकुर, अभय न्योल, पवन कुमार, सतबीर सिंह, धोलू राम, ओमप्रकाश नंबरदार, भूप न्योल, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार न्योल आदि किसान मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



