Haryana
Trending

सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाईन पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी गुरप्यार सिंह उर्फ गौरा पुत्र मखन सिंह वासी वार्ड नं. 5 सरदुलगढ़ (पंजाब) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रबंधक थाना सिविल लाईन नि0 प्रदीप कुमार ने बताया दिनांक 16.09.2025 को शिकायतकर्ता अंकुश गोड़ पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी राम कालोनी बरनाला रोड सिरसा की शिकायत दर्ज कर्रवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल दिनांक 09.02.2025 को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जिसे अज्ञात युवक चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाईन में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गुरप्यार सिंह उर्फ गौरा पुत्र मखन सिंह वासी वार्ड नं. 5 सरदुलगढ़ (पंजाब) माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया गया। माननीय अदालत से अनुमति लेकर आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया ।आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button