Haryana
Trending

महिला उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री करेंगे लाडो लक्ष्मी योजना ऐप का शुभारंभ: यतीन्द्र सिंह II

महिला उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री करेंगे लाडो लक्ष्मी योजना ऐप का शुभारंभ: यतीन्द्र सिंह II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला कल्याण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एक विशेष ऐप लॉन्च करेंगे, जिसके माध्यम से पात्र महिलाएं दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में आसानी से अपना पंजीकरण कर सकेंगी। यतीन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और संकल्पित नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर माह 2100 की सीधी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की यह योजना न सिर्फ आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करेगी बल्कि परिवार और समाज में महिलाओं के सम्मान को भी नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना नवरात्रों जैसे पावन पर्व से भी प्रेरणा लेती है जिस प्रकार हम नवरात्रों में मां शक्ति की आराधना करते हैं, उसी प्रकार यह योजना प्रदेश की नारियों को शक्ति, सामथ्र्य और आत्मविश्वास से परिपूर्ण करने का माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री का यह प्रयास समाज के हर वर्ग में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय दर्शन, यानी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना, इसी योजना के माध्यम से साकार होता दिख रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से महिलाओं के जीवन में खुशहाली और आने वाली पीढिय़ों के भविष्य में उज्जवल परिवर्तन देखने को मिलेगा। अंत में यतीन्द्र सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस योजना और इसके पंजीकरण ऐप की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button