Haryana
Trending

नगर पालिका रानियां ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक II

नगर पालिका रानियां ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत नगर पालिका रानियां द्वारा वीएन स्कूल के विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध एवं उसके दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। नगर पालिका की टीम ने बच्चों को जागरूक किया कि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग कर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को कचरे का उचित निस्तारण करने, गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा साफ-सफाई को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button