Haryana
Trending

सिरसा के साथ सभी हलकों में श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई चौधरी देवीलाल जयंती II

सिरसा के साथ सभी हलकों में श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई चौधरी देवीलाल जयंती II

चौधरी देवीलाल व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था थे: डॉ. अजय चौटाला

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल एक व्यक्ति न होकर संस्था थे जिनसे मूल्य और आदर्श लिए जाते हैं। वे शुक्रवार को चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर लालबत्ती चौक स्थित चौधरी देवीलाल टाउन पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने न केवल किसी विशेष वर्ग को बल्कि समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने के लिए कार्य किए। इसमें सर्वप्रमुख बुजुर्गों के लिए सामाजिक सम्मान पेंशन लागू कर देश में एक नई पहल की जिसे आज देश के सभी राज्य अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त के अलावा बहुत सारी जनहित की नीतियां, उन द्वारा लागू की गई थी, वे आज भी सभी सरकारों के लिए नज़ीर बनी हुई हैं। देश के विभिन्न राज्यों में उन्हीं की कल्याणकारी योजनाओं को नाम बदलकर लागू किया जा रहा है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी भी उनके आदर्शों व सिद्धांतों के अनुरूप जनकल्याण के कार्यों में जुटी है। इससे पूर्व उन्होंने अपने आवास पर भी जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसी कड़ी में उन्होंने अपने आवास के समक्ष चौधरी देवीलाल सामुदायिक पार्क में भी ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर जेजेपी की ओर से प्रदेशभर में 112 सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें सिरसा शहर के साथ-साथ सभी हलकों में भी उनके जयंती पर हवन, माल्यार्पण व अन्य सामाजिक कार्य किए गए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button