गुरुग्राम में तड़के 4 बजे एनकाउंटर, दो हत्यारे बदमाश घायल, SI के हाथ में लगी गोली II
गुरुग्राम में तड़के 4 बजे एनकाउंटर, दो हत्यारे बदमाश घायल, SI के हाथ में लगी गोली II


गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- बरामद साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर बदमाश और पुलिस के बीच जम कर गोलियां चली। गुरुग्राम के धनकोट के पास हुई इस मुठभेड़ में दोनों और से 13 राउंड फायर किए गए। बदमाशो दुवारा पुलिस टीम पर 6 राउंड तो पुलिस टीम दुवारा बदमाशो पर 7 राउंड गोलियां दागी गई। दोनों बदमाशो के पैर में गोलियां लगी, जिन्हें घायलावस्था में उपचार के लिए हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। गुरुग्राम क्राइम यूनिट सेक्टर 40 की टीम को सुबह 4 बजे सूचना मिली कि हत्या करने की वारदातों में वांछित 2 बदमाशों धनकोट में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर क्राइम यूनिट और दिल्ली पुलिस की टीम ने सयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाशो की घेराबंदी कर डाली। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपियो की पहचान मोहित जाखड़ (उम्र-29 वर्ष) निवासी गोला डेयरी, दिल्ली तथा जतिन (उम्र-21 वर्ष) निवासी उत्तम-नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नजफगढ़ (दिल्ली) में हुए दोहरे हत्याकांड व उसके चश्मदीद गवाह की हत्या करने में वांछित थे। वांछित बदमाशों के साथ धनकोट नहर से कुछ दूरी पर हुई इस पुलिस मुठभेड़ में कुल 13 राउंड फायर हुए है। जिनमें से 6 राउंड आरोपियों द्वारा तथा7 राउंड पुलिस टीम द्वारा किए गए। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है तथा दिल्ली पुलिस के उप-निरीक्षक विकास के हाथ में भी गोली लगी है। दोनों बदमाशों व उप-निरीक्षक विकास को ईलाज के लिए गुरुग्राम के सरकारी हॉस्पिटल सैक्टर-10 में दाखिल कराया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 2 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 1 चोरी की बाईक तथा घटनास्थल से 13 खाली खोल कारतूस बरामद किए गए है पुलिस ने दोनों बदमाशो के खिलाफ थाना राजेंद्रा पार्क में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



