अंबाला में चला निगम का डंडा अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई बाजार होंगे साफ-सुथरे II
अंबाला में चला निगम का डंडा अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई बाजार होंगे साफ-सुथरे II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- अंबाला में नगर निगम ने सेवा पखवाड़ा के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस अभियान मेँ अंबाला नगर निगम के एडिशनल मुनिसपल कमिशनर दीपक सूरा खुद मैदान मेँ उतरे और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इतनी सख्त कार्यवाई की जो अब से पहले शायद ही कभी हुई हो। अवैध अतिक्रमण हटाते हुए निगम कर्मचारियों ने जहाँ पीला पंजा चलाया वहीँ सारा समान उठा कर ट्रालियों में रख कर जब्त कर लिया। अंबाला शहर नगर निगम ने आज अंबाला में सेवा पखवाड़ा के तहत अतिक्रमण को लेकर कड़ी कार्यवाई की। नगर निगम के कर्मचारीयों ने अंबाला के बजारों से आज अतिक्रमण हटाया और जिन दुकानों के बाहर समान पड़ा था उसे जब्त कर लिया गया। अवैध अतिक्रमण पर पीला पंजा भी चलाया गया और फिर समान को निगम की ट्रालियों में लाद लिया गया। इस दौरान AMC दीपक सूरा ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया की दिवाली से पहले बजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ साथ प्लास्टिक मुक्त भी कर दिया जायेगा। दीपक सूरा ने कहा की सभी बजारों को पोस्टर फ्री और होर्डिंग फ्री भी कर दिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



