फतेहाबाद के टोहाना में पारिवारिक रंजिश बनी हत्या की वजह भतीजे ने की चाचा की हत्या II
फतेहाबाद के टोहाना में पारिवारिक रंजिश बनी हत्या की वजह भतीजे ने की चाचा की हत्या II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- फतेहाबाद के टोहाना में 50 वर्षीय व्यक्ति की तेज धारधार हथियार से हत्या, भतीजे पर आने चाचा की हत्या का लगा आरोप, भतीजे को चाचा पर था अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधो, बलियाला हेड पर शराब पीने के दौरान घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने भतीजे को किया गिरफ्तार, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है, फतेहाबाद के टोहाना में अवैध संबधो की शक के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसके चाचा के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शहर की नाक बंदी करवा आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी के बाद पुलिस ने आरोपी की धरदबोचा। बताया जा रहा की आरोपी युवक ने कल देर रात अपने चाचा के साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस को शव बलियाला हेड पर खून से लथपथ हालात में पड़ा मिला। टोहाना थाना प्रभारी ने बताया की फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



