नए कानून नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर सिरसा पुलिस का विशेष अभियान II
नए कानून नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर सिरसा पुलिस का विशेष अभियान II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दर्शना देवी ने ITI कॉलेज व शहर के प्रमुख बाजारों में चलाया जागरूकता अभियान महिला थाना सिरसा की प्रभारी एसआई दर्शना देवी ने आज सिरसा स्थित आईटीआई कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) व भारतीय साक्ष्य संहिता (BSA) जैसे नए कानूनों के बारे में जानकारी दी और उन्हें आगामी समय में इन कानूनों के महत्व से अवगत करवाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा न करने की शपथ भी दिलवाई। साथ ही, सड़क सुरक्षा नियमों (ट्रैफिक रूल्स) व साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने का आह्वान किया। दर्शना देवी ने कहा कि युवा पीढ़ी को कानून की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि वे न सिर्फ अपने अधिकार समझ सकें बल्कि अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से निर्वहन कर सकें। कॉलेज कार्यक्रम के बाद महिला थाना प्रभारी ने अपनी पुलिस टीम के साथ सिरसा के वहस्तम बाजार व रोड़ी बाजार में पैदल गश्त की। उन्होंने बाजार में मौजूद महिलाओं व दुकानदारों से मुलाकात कर त्योहारी सीजन में सजधज कर भारी गहने पहन कर बाजार आने से बचने की अपील की, ताकि स्नैचिंग जैसी घटनाओं से बचा जा सके। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि सिरसा पुलिस का लक्ष्य न केवल अपराधियों को पकड़ना है, बल्कि लोगों को जागरूक करके अपराधों को घटित होने से रोकना भी है। त्योहारों के मौसम में सतर्कता व सावधानी से ही सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। इस जागरूकता अभियान में महिला पुलिस कर्मियों की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही। सिरसा पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान नागरिकों, विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना पैदा करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।। #newstodayhry @newstodayhry



