Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने फर्जी डिग्री रैकेट का दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार II

सिरसा पुलिस ने फर्जी डिग्री रैकेट का दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की सिरसा पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम की शिकायतकर्ता डाक्टर बन्ता सिंह भोला प्रधानाचार्य राजकिय कन्या महाविघालय रानिंया की शिकायत पर लिया।अभियोग सख्यां 818 दिनांक 12.12.2024 धारा 318(4), 336(3), 338, 340 BNS थाना शहर सिरसा में दर्ज हुआ था। अब अनुसन्धान के दौरान श्री साई इंस्टिट्यूशन, द्वारकापुरी सिरसा में फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट बनाने वाले नेटवर्क का दूसरा आरोपी सिताराम भोला पुत्र जुगलाल वासी हरी विष्णु कलोनी सिरसा को गिरफ्तार किया गया है । शिकयतकर्ता के साथ मुख्यमंत्री उडनदस्ता हिसार द्वारा दिनांक 12.12.2024 को हुई छापेमारी में टीम को कई विश्वविद्यालयों के नाम पर जारी फर्जी प्रमाण पत्र, डीएमसी, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, 8 रबर स्टैम्प और खाली फॉर्मेट बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि संस्थान युवाओं से मोटी रकम लेकर बिना परीक्षा दिए फर्जी डिग्रियां उपलब्ध करवाता था। मौके पर आए छात्र मुकेश कुमार ने स्वीरकार किया था कि उसने ₹30,000 में बी.ए. की डीएमसी खरीदी और उसी आधार पर दाखिला लिया।अभियोग सख्यां 818 दिनांक 12.12.2024 धारा 318(4), 336(3), 338, 340 BNS थाना शहर सिरसा में दर्ज है। एक आरोपी विकास शर्मा जो की पहले से ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है । दिनांक 28.09.2025 को दूसरा आरोपी सिताराम भोला पुत्र जुगलाल वासी हरी विष्णु कलोनी सिरसा को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया गया व आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button