सदर थाना पुलिस ने झगड़े के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार II
सदर थाना पुलिस ने झगड़े के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने झगड़े और मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों भूपेन्द्र सिंह पुत्र दलीप, हैप्पी पुत्र पृथ्वी सिंह वासियान बुर्ज भणू सिरसा को गिरफ्तार किया गया है। प्रबंधक थाना सदर नि0 सुखदेव सिंह ने बताया की शिकायत कर्ता महेंद्र पुत्र हसराज वासी पजुआना सिरसा ने बताया की भूपेन्द्र सिंह व उसका साथी हैप्पी पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी बुर्ज भणू के पिता पृथ्वी सिंह के साथ हमारे परिवार का लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते दिनांक 26.09.2025 को आरोपी भूपेन्द्र सिंह व उसका साथी हैप्पी बुर्ज भणू रोड पर पहुंचे, और मारपीट शुरू कर दी। थप्पड़ मुक्के मारे और को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद थाना सदर में उक्त अभियोग दर्ज किया गया! शिकायत कर्ता/ पीड़ित के ब्यान के आधार पर थाना सदर सिरसा में अभियोग दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई! तफ्तीश के दौरान दिनांक 28.09.2025 को दो आरोपियों भूपेन्द्र सिंह पुत्र दलीप, हैप्पी पुत्र पृथ्वी सिंह वासियान बुर्ज भणू सिरसा को शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया गया व आरोपियों को नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया II #newstodayhry @newstodayhry



