इंद्री मंडी में डिजिटल कांटे का विरोध, मजदूर बोले- काम बंद कर देंगे II
इंद्री मंडी में डिजिटल कांटे का विरोध, मजदूर बोले- काम बंद कर देंगे II


इंद्री-(विजय काम्बोज):- इंद्री में डिजिटल तराजू को लेकर मंडी के मजदूरों में भारी रोष बना हुआ है। अनाज मंडी में मजदूरों ने डिजिटल कांटो का किया विरोध, जबरदस्ती की तो काम बंद कर देंगे ऐसा कहना है मजदूरों का आपको बता दे कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की अनाज मंडियों में धान की तुलाई इलेक्ट्रॉनिक कांटों से करने का आदेश जारी किए गए हैं। पिछले सप्ताह इलेक्ट्रॉनिक कांटों से तुलाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता भी कई अनाज मंडियों में धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।अनाज मंडी, इंद्री में मजदूरों ने इलेक्ट्रॉनिक कांटों के इस्तेमाल को लेकर मार्किट सचिव के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मजदूर संघ के प्रधान सीताराम ने कहा कि मंडी में काम कर रहे अधिकतर मजदूर अनपढ़ हैं। मजदूरों का कहना है कि दिन के समय इलैक्ट्रोनिक कांटों में साफ दिखाई नहीं देता, जिस कारण तुलाई करने में बहुत परेशानी होती है। दूसरे, मंडी में धान की ढेरियाँ दूर दूर होती हैं। ऐसे में कांटे को उठाकर हर जगह नहीं ले जाया सकता। कांटे को एक से दूसरी जगह पर ले जाने से उसकी सैटिंग खराब हो जाती है, जिसका सीधा असर तुलाई पर पड़ता है। मजदूरों ने पुराने तोल कांटों पर ही तुलाई करने की मांग करते हुए कहा कि अगर उन्हें इलैक्ट्रोनिक कांटों पर काम करने के लिए मजबूर किया गया तो वह तुलाई का काम बंद कर देंगे। वहीं मंडी प्रधान सुमेर चंद , राइस मिलर्स यूनियन के प्रधान हरपाल व किसान नेता रामपाल चहल ने कहा कि मजदूरों की मांग जायज है। अनपढ़ मजदूर इन कांटों पर किस प्रकार तुलाई कर पाएंगे। मौके पर पहुंचे विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मजदूरों ने अपनी समस्या को बताया है। शीघ्र ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। किसानों व मजदूरों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी से धान का उठान न होने के प्रश्न पर विधायक ने कहा कि उठान का कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



