महिला से छेड़छाड़ और धमकी का आरोपी गिरफ्तार, सिरसा पुलिस की सख्त कार्रवाई II
महिला से छेड़छाड़ और धमकी का आरोपी गिरफ्तार, सिरसा पुलिस की सख्त कार्रवाई II


सिरसा-(अक्षति कम्बोज):- महिला से छेड़छाड़, धमकी व बदनामी के आरोपी को सिरसा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा प्रबधंक अफसर थाना ङीग उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर सिरसा के परमार्थ कॉलोनी निवासी नवीन उर्फ गौरव को महिला से छेड़छाड़, धमकाने व सोशल मीडिया पर बदनाम करने के मामले में डींग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी पिछले एक साल से उसे लगातार फोन करके व घर आकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। वह बार-बार शादी का दबाव बनाता और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी बदनामी करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज कर मोबाइल फोन को कब्जे में लिया, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री व सबूत मिले हैं पुलिस ने पीड़िता का बयान महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में दर्ज कर उक्त मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान 29.09.2025 को आरोपी को काबू कर गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत भेजा गया सिरसा पुलिस ने दोहराया है कि महिला सुरक्षा के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



