Haryana
Trending

राजकीय स्कूल मिठनपुरा में उच्च स्तरीय परीक्षा से परखी छात्रों की बौद्धिक क्षमता II

राजकीय स्कूल मिठनपुरा में उच्च स्तरीय परीक्षा से परखी छात्रों की बौद्धिक क्षमता II

उच्च स्तरीय परीक्षा से परखी विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिठनपुरा में उच्च लेवल की परीक्षा का आयोजन प्राचार्य राजेश कुमार बाना की देखरेख में विद्यालय के सभी बच्चों की एक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें तर्कशक्ति, गणित, विज्ञान (भौतिक) रसायनिक और जीव, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक (राजनीतिक विज्ञान, भूगोल और इतिहास) आदि विषयों को शामिल किया गया। परीक्षा में कुल 120 प्रश्नों के लिए 90 मिनट का समय रखा गया। सभी प्रश्न बहुविकल्पी थे। परीक्षा नियंत्रक सुभाष चन्द्र सहारण को बनाए गए एवं पेपर का डिजाइन सुनील कुमार और जशनदीप सिंह द्वारा तैयार किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ  ने बहुत ही उत्सुकता, पारदर्शिता व मन से पूरी परीक्षा के दौरान अपनी ड्यूटी निभाई। सभी बच्चों से पेपर ओएमआर शीट पर करवाया गया। आपको बता दें कि विद्यालय में हर साल दो परीक्षाओं का आयोजन सभी विद्यार्थियों के लिए किया जाता है, जिससे पूरे विद्यालय के सुपर 30 बच्चों का चुनाव किया जाता है।

प्राचार्य राजेश बाना ने बताया कि:-

विद्यालय में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, एनएमएमएम, एनटीएसई, ओलंपियाड, दीट, जेईई आदि सभी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है और जो बच्चे सुपर 30 होते हैं, उनका हर सप्ताह इस प्रकार की नियमावली तरीके से परीक्षा का आयोजन होता है। जिससे विद्यार्थी विद्यालय की पढ़ाई के साथ-साथ कंपीटीशन लेवल की तैयारी अच्छी तरह से कर रहे हैं। इस परीक्षा में 11वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की छात्रा प्रिया पुत्री धर्मवीर सिंह छिंपा ने पूरे विद्यालय में 100 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 98 अंक लेकर सिमरन सुपुत्री राकेश कुमार रही व तीसरे स्थान पर आठवीं कक्षा का छात्र लोकेश सुपुत्र धर्मवीर सिंह रहा। यह हर्ष का विषय रहा की आठवीं कक्षा के लोकेश ने पूरे विद्यालय में 93 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार प्रिया सुपुत्री साहब राम ने 89 अंक, मनीषा सुपुत्री विनोद कुमार, भावना सुपुत्री कृष्ण कुमार, नरेश कुमार सुपुत्र राम सिंह और हिमेश कुमार सुपुत्र हरलाल ने 86-86 अंक, आरजू सुपुत्री नौरंग लाल 85 अंक, आरती सुपुत्री गुरदयाल सिंह और अनिल सुपुत्र कृष्ण कुमार ने 83-83 अंक, अश्वनदीप सुपुत्र अमरजीत ने 82 अंक, अंजली सुपुत्री पप्पू, अभय सिंह सुपुत्र अर्जुन और अंजली सुपुत्री राम कुमार ने 80-80 अंक प्राप्त किए। इस परीक्षा के दौरान प्रहलाद सिंह, जलंधर सिंह, पूनम रानी, मुंशी राम, रुचिका, ममता, मीनाक्षी, डा. जगजीत सिंह, संदीप कुमार, भारती रानी, विक्की आनंद, सुभाष चंद्र, शीशपाल, भागीरथ, ममता, विनोद कुमार आदि ने अपनी ड्यूटी दी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button