Haryana
Trending

सिरसा पुलिस की बडी कार्यवाही5 किलो 440 ग्राम चूरापोस्त सहित एक आरोपी काबू II

सिरसा पुलिस की बडी कार्यवाही5 किलो 440 ग्राम चूरापोस्त सहित एक आरोपी काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ANC सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ सुखा पुत्र जंगीर सिंह निवासी वार्ड नं. 28, रानिया चुंगी, बाजीगर मोहल्ला सिरसा को 5 किलो 440 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया है। ANC सिरसा प्रभारी PSI राजेन्द्र कुमार के निर्देशन मे एएनसी सिरसा ASI सतबीर सिंह के नेतृत्व मे टीम गश्त व अपराध रोकथाम के उद्देश्य से जब गांव भम्भूर से ऐलनाबाद रोड पर नहर पुलिया के पास पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराकर पीछे मुड़ गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू किया, जिसकी पहचान उपरोक्त सुखदेव सिंह उर्फ सुखा पुत्र जंगीर सिंह निवासी वार्ड नं. 28, रानिया चुंगी, बाजीगर मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई। मौके पर आरोपी के लाल/स्लेटी रंग के ADDIDAS पिट्ठू बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई तो बैग से 5 किलो 440 ग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ। बैग को नियमानुसार सील करके कब्जा पुलिस मे लिया गया । इस संबंध में थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। ANC सिरसा प्रभारी PSI राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चुरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस सिरसा ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध पुलिस को सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत मानस पोर्टल व टोल फ्री नम्बर 1933 पर पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना चौकी को दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button