घर में डकैती कर फिर जताई हमदर्दी पलवल की बड़ी वारदात का खुलासा II
घर में डकैती कर फिर जताई हमदर्दी पलवल की बड़ी वारदात का खुलासा II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल के गांव धौलागढ़ के बहुचर्चित डकैती मामले को लेकर जिला पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने प्रेस वार्ता कर मामले की विर्स्तुत जानकारी दी। जिला पुलिस कप्तान ने बताया की सीआईए की टीम आरोपियों को चंद घंटे में गिरफ्तार कर उनसे डकैती के 22 लाख रुपये नकदी और ज्वेलरी बरामद कर ली है और चारों आरोपी 4 दिन से रिमांड पर है जो चारों पीड़ित के गांव के ही रहने वाले हैं और पीड़ित के ही पडोसी भी हैं। इस दौरान आरोपियों से स्कूटी और बाइक बरामद की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया की इस दौरान जिस पिस्टल के बल पर आरोपियों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाया था वह असली नहीं बल्कि एक खिलौना बंदूक थी।
एसपी वरुण सिंगला ने बताया की:-
5-6 अक्टूबर की देर रात्रि आरोपियों ने रात्रि करीब 1 से 2 बजे के बीच गांव धौलागढ़ निवासी ओमप्रकाश के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को पिस्टल दिखाकर उन्हें कुर्शियों पर बंधक बना दिया था और मुंह पर टेप लगाकर घर में डकैती की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दिया और इस दौरान करीब आधे घंटे तक आरोपी घर में रहे और घर में रखी 22 लाख रुपये की नकदी 30 तोले सोने के आभूषण पर हाथ साफ़ किया और फिर पीड़ित परिवार की ही स्कूटी और बाइक लेकर आरोपी फरार हो गए थे और डकैती में काबू की गई नकदी और सोने के आभूषणों को हथीन के गांव फिरोजपुर में खेतों पर बने अपने एक दोस्त के कोठरे में छिपाकर गांव में ही वापिस आ गए। और घटना स्थल के आसपास ही रहे और पीड़ित परिवार के साथ सहानभूति भी जता रहे थे पुलिस टीम को उनकी कार्यशैली से शक हुआ और जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस कप्तान ने बताया की:-
आरोपियों की पहचान मास्टरमाइंड नवीन, धर्मेंद्र उर्फ़ मोनू, रविंद्र उर्फ़ रवि और सचिन के रूप में हुई है और जो मास्टरमाइंड नवीन है वो पीड़ित ओमप्रकाश का रिश्तेदार है जिसने इस पूरी वारदात की शाजिस रची और साथियों संग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया की आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है की यह उनका पहला अपराध है और इसे इन्होने अपने शौक पूरा करने के लिए अंजाम दिया। आपको बतादें की पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गांव में उनका सिर मुंडवाकर भी घुमाया था जिसको लेकर पुलिस कप्तान का कहना है की यह पलवल में अपराधियों को कड़ा संदेश है की किसी भी तरह का अपराध पलवल जिले में बर्दास्त नहीं किया जायेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



