सिरसा पुलिस ने दो साल से फरार चौथे आरोपी को दबोचा II
सिरसा पुलिस ने दो साल से फरार चौथे आरोपी को दबोचा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा के एक गांव की पीडीता के माता की शिकायत पर थाना सदर सिरसा में उचित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अभियोग की गंभीरता को देखते हुए प्रबन्धक थाना सदर सिरसा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। इस अभियोग मे तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है। L/P/ SI कोमल के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 07.10.2025 को चोथा आरोपी विजय उर्फ काली दास पुत्र गुलबिहार उर्फ गुलबिहारी वासी वार्ड न 5,फतेहाबाद को गिरफ्तार किया गया। पिङिता की काउंसलिंग और मेडिको-लीगल जांच के बाद धारा 65(1) BNS और 6 POCSO एक्ट जोड़ा गया। दौराने अनुसन्धान आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



