Haryana
Trending

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कुल ₹5.59 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार II

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कुल ₹5.59 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी से संबंधित एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों हरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी न्यू सरपंच कॉलोनी, जमालपुर लुधियाना (पंजाब), नवनीत जोशी उर्फ शालु पुत्र रविन्द्र पाल निवासी जैन एनक्लेव, भामिया खुर्द, लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रबंधक साइबर थाना उप निरीक्षक सुभाष ने बताया की दिनांक 24.09.2025 को शिकायत कर्ता कुशलप्रीत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी तलवाड़ा खुर्द, तहसील ऐलनाबाद, जिला सिरसा की शिकायत दर्ज कर्रवाई थी। शिकायत के अनुसार, उसके भाई हरप्रीत सिंह, जो कनाडा में रहते हैं, को जनवरी 2025 में इंस्टाग्राम आईडी “annusharma9831” से संपर्क कर एक अज्ञात महिला ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच दिया। आरोपी महिला ने वेबसाइट https://m.icmarketlhk.cc/ पर खाता बनवाकर मुनाफे का झांसा दिया और धीरे-धीरे विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹5,59,250/- ठग लिए। जांच के दौरान ठगी में प्रयुक्त बैंक खाता PNB मे हरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी के नाम पर पाया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी नवनीत जोशी का नाम उजागर किया। पुलिस ने उनके कब्जे से पासबुक, एटीएम कार्ड व सिम कार्ड बरामद किए। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सिरसा में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते दो आरोपियों हरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी न्यू सरपंच कॉलोनी, जमालपुर लुधियाना (पंजाब), नवनीत जोशी उर्फ शालु पुत्र रविन्द्र पाल निवासी जैन एनक्लेव, भामिया खुर्द, लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button